कोपागंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, दो 50-50 हजार के इनामिया बदमाश घायल


धर्मेंद्र भारद्वाज। मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदारा देईथान के पास मंगलवार देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। लूट के मामले में फरार चल रहे दो 50-50 हजार रुपये के इनामिया अंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए। दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की बड़ी वारदात में शामिल थे। इस घटना को कुल 9 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिनमें से 5 को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी बचे बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

 

अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ, कोतवाल, थानाध्यक्ष कोपागंज और एसओजी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान इंदारा देईथान के पास संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो तमंचे, खोखा व जिंदा कारतूस, एक बाइक और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें