शेरपुर कलां में उमाशंकर राय उर्फ बांबे मास्टर साहब की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में उमाशंकर राय उर्फ बांबे मास्टर साहब की सादगी और श्रद्धा से पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और समाजसेवी बंधुओं ने उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि समारोह का कुशल संचालन मिथिलेश राय, एवं समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित जनों के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापन मनन राय, रामनिवास राय और शिवकुमार राय ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उमाशंकर राय बांबे के जीवन कृत्य और कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।

वक्ताओं में प्रमुख रूप से रामबचन शर्मा, पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरि, डॉक्टर आलोक राय, डॉक्टर रमेश राय, आनंद राय पहलवान, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, शिक्षक बालाजी राय, कृष्ण मुरारी राय, प्रधानाध्यापक सुरेश राय ने उमाशंकर राय बांबे के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शेरपुर के शेर सपूत के रूप में मास्टर साहब को याद किए जाने हेतु अपनी आस्था व्यक्त की।

इसी क्रम में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, नारायण उपाध्याय, शशिधर राय, राकेश राय, जिला पंचायत प्रतिनिधि रविन्द्र राय, प्रबंधक उमेश चंद्र राय, डॉक्टर फतह मुहम्मद आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 76वें गणतंत्र दिवस पर देश के दशा दिशा और पूर्वजों द्वारा किए गए त्याग तपस्या एवं बलिदान की विशेष चर्चा की।

वक्ताओं ने आने वाली पीढ़ी को संकीर्णताओ से ऊपर उठकर शहीदों के सपनों का भरता बनाने का संकल्प लिया। और समवेत स्वर में कहा कि यदि हम सभी मास्टर साहेब के उच्च आदर्शो को आत्मसात करने का प्रयास करे तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें