खण्ड विकास अधिकारी के आवास पर खड़े वाहनों में आगजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) के किराए के आवास पर खड़े सरकारी व निजी वाहनों में आगजनी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना बीते गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के कठिराव गांव निवासी रामखेलावन राम, जो वर्तमान में नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड में बीडीओ पद पर तैनात हैं, उनके आवास पर खड़े सरकारी एवं निजी वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की और जांच शुरू की। सर्विलांस टीम की मदद से बीडीओ के यहां खाना बनाने वाली युवती तथा उसके कथित प्रेमी की कॉल डिटेल खंगाली गई, जिससे घटना की परतें खुलती चली गईं।
जांच में सामने आया कि खाना बनाने वाली युवती और गोलू यादव के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस ने संदेह के आधार पर गोलू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसे युवती का बीडीओ के यहां काम करना पसंद नहीं था। उसने युवती को काम छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसके मना करने पर वह नाराज हो गया।
घटना वाले दिन उसने अपने परिजनों को रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला और रात में बीडीओ आवास के पास पहुंचकर अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर वाहनों पर छिड़क दिया और आग लगा दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें