कुशीनगर । क्षेत्र के कुशीनगर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीपुर के तीन होनहार विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में होने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
चयनित विद्यार्थियों में दिव्यांश कुमार (पुत्र महेश चंद्र गुप्ता, निवासी नेबुआ रायगंज), अभय कुमार (पुत्र दिलीप कुमार, निवासी परसौनी) तथा विजय लक्ष्मी (पुत्री रजनीश कुमार, निवासी नौऱंगिया) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गौरव का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक आशीष कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा शिक्षकों—पूनम राय, शशिवेंद्र शुक्ला, अंगद यादव, विनीता गुप्ता, अजय गुप्ता सहित अन्य स्टाफ ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता-पिता के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है।



