सायकिल सवार छात्र को ट्रेलर ने रौंदा, दर्दनाक मौत


 

संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज, जौनपुर। जौनपुर मार्ग स्थित सीधाई मोड़ के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर वाहन ने सायकिल सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन और चालक की तलाश में जुट गई।

कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी आशुतोष भारती (16) पुत्र केशव प्रसाद सेंट थॉमस इण्टर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। बुधवार को वह कालेज से बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर लौट रहा था। सीधाई मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। छात्र का सिर वाहन के चक्के के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। नाराज लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें