नंदगंज (गाज़ीपुर)। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राम विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में ग्राम चांडीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर सपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव, शिक्षक सभा सपा भरत सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव साधारण परिवार से निकलकर शिक्षक की नौकरी से अपना कैरियर शुरू किया। वे किसान, छात्र और दलितों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। राजनीति में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान स्थापित की और सदैव सर्व समाज के उत्थान को प्राथमिकता दी।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राम विजय सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत रहते थे। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक सम्मानपूर्वक पहुँचाने की व्यवस्था लागू कर सैनिक सम्मान की नई परंपरा शुरू की, जो आज भी सराहनीय है।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राम भारती, प्रमोद यादव, रोहित यादव, आकाश यादव, बादल कुमार, ओम कुमार, शकील अहमद, उमेश यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
