बरसों बाद दो मित्रों का भावुक मिलन, सेवानिवृत्त सीनियर प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर रामनारायण सिंह का बरहपुर में भव्य स्वागत


नंदगंज (गाज़ीपुर)। बरहपुर गांव में गुरुवार की शाम सम्मान और स्नेह का अद्भुत और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब गांव के जमींदार एवं भूतपूर्व प्रधान स्वर्गीय उपेन्द्र नारायण सिंह उर्फ गांधी सिंह के पुत्र रामनारायण सिंह अपने पैतृक निवास पहुँचे।

पुलिस मुख्यालय लखनऊ में सीनियर प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए श्री सिंह का ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उनके आगमन पर उनके सहपाठी एवं ओएनजीसी मुंबई के मैकेनिकल विभाग के महाप्रबंधक (रिटायर्ड) मसूद अख्तर ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तथा माल्यार्पण कर विशेष रूप से सम्मानित किया। वर्षों पुरानी मित्रता का यह पुनर्मिलन गांव में चर्चा का विषय बना रहा और दोनों दोस्तों के भावुक क्षणों ने माहौल को संवेदनशील बना दिया।

श्री रामनारायण सिंह अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवा काल में उन्होंने विभिन्न पुलिस अभियोजन दायित्वों को ईमानदारी व दक्षता से निभाया। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष का वातावरण स्पष्ट दिखा।

श्री रामनारायण सिंह के बड़े भाई प्रेमनारायण सिंह, जो मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज के पद पर कार्यरत हैं, गांव की प्रतिष्ठा और गौरव को और बढ़ाते हैं।

परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रशासनिक सेवाओं में योगदान को लेकर ग्रामीण विशेष प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें