आज सरजू पाण्डेय पार्क में राघवेन्द्र चतुर्वेदी को कांग्रेस किसान सभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने सबसे पहले सरजू पाण्डेय की मूर्ती पर माल्यार्पण किया उसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया।
राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि- भाजपा सरकार किसान विरोधी है डबल इंजन की सरकार में किसानों को यूरिया और डाई तक नहीं मिल रहा है। जल्द ही जिला संगठन बनाकर किसान विरोधी सरकार के खिलाफ़ जनपद में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव शशांक उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित दिव्यांशु पाण्डेय, शशांक उपाध्याय, विनोद सिंह, पवन सिंह, अभिषेक, शिवम, पप्पू सिंह, रवि शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।