गाजीपुर: सेवराई में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीय युवाओं का जोश सातवें आसमान पर लाने वाली काकोरी ट्रेन डकैती कांड शताब्दी वर्ष पर शहीदों को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ब्लॉक भदौरा में ग्राम पंचायत देवकली में स्वतंत्रता सेनानी सीता राम सिंह कुशवाहा की आदमकद प्रतिमा और ग्राम पंचायत ग़हमर में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, समारोह में ग्राम पंचायत देवकली के लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी सीता राम सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी वीरता और देशभक्ति को सम्मान देते हुए परिवार के सदस्यों को शाल भेंट की गई।कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह द्वारा लोगों को बताया गया कि घटना में रामप्रसाद बिस्मिल,शहीद अशफाकुल्ला खान,राजेंद्र लहरी,ठाकुर रोशन सिंह द्वारा मुख्य भूमिका निभाई थी। बाद में इनको अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई।
एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी ने बताया कि काकोरी ट्रेन डकैती की घटना तत्कालीन समय में अंग्रेजों के विरुद्ध युवाओं को प्रेरित करने की ऐतिहासिक घटना थी।जिसकी वजह से देश में एक नई सोच पैदा हुई,और अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा।वही गहमर में भी इसी क्रम में खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह और ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस तरह पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया इस मौके पर एपीओ विनय कुमार दुबे,ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्या और ग्राम प्रधान ग़हमर बलवंत सिंह बाला, करताल सिंह,अशोक सिंह,कौशल कुशवाहा,सुखलाल कुशवाहा,राजू मौर्यसहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। ग्राम पंचायत देवकली एवं ग़हमर के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भाग लिया।
काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर विशेषः स्वतंत्रता सेनानी सीता राम सिंह कुशवाहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, परिजनों का सम्मान
