जल जीवन मिशन का सर्वे शुरू, शिशुआपार में मंदिर, मां काली आई टी आई कॉलेज और सामुदायिक शौचालय पर पहुंचेगा पानी


गाज़ीपुर: जिले के शिशुआपार गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का सर्वे शुरू हो गया है एच एफ सी एल कंपनी के साइट इंजीनियर तेजवीर सिंह ने बुधवार को यह सर्वे किया शिशुआपार और आतमपुर छपरा में जल आपूर्ति के लिए अमरिया कुटी के पास पानी की टंकी का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है टंकी पर बोरिंग का काम भी पूरा हो गया है सोलर और जनरेटर भी लगा दिए गए हैं पर आदर्श कुमार राय की तैनाती की गई है राष्ट्रीय राजमार्ग 124 डी के निर्माण के दौरान मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी इसे दोबारा बिछाया जाएगा लगभग 20 दिन में सीधी जलापूर्ति शुरू हो जाएगी बारिश के कारण जहां खड़ंजा दब गया है वहां खराब पाइप की मरम्मत की जाएगी जिन स्थानों पर अभी तक पाइप नहीं पहुंची है वहां नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी साइट इंजीनियर ने बताया कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक निशुल्क जल पहुंचना है, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील राय ने बताया कि उखड़े हुए खड़ंजा की मरम्मत तथा लगे हुए घांस फूस को साफ कराकर ग्राम वासियों की समस्या का जल्द ही निवारण किया जाएगा

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व लोक अधिकार दैनिक समाचार ने यह समस्या प्रमुखता से उठाया था

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें