गोडसरा गांव में एक्सप्रेसवे के लिए बैनामा पर किसानों ने जताई नाराजगी, उचित मुआवजे की मांग पर अड़े


सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के गोडसरा गांव में एसडीएम सेवराई ने किसानों के साथ बैठक कर विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए भूमि बैनामा करने को लेकर चर्चा की। लेकिन किसानों ने उचित मुआवजा न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभी जमीन का बैनामा करने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि गाजीपुर जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों से विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए सैकड़ों स्थानों से भूमि अधिग्रहण किया जाना है। किसानों द्वारा लगातार भूमि के बदले उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। जिस पर एसडीएम सेवराई गजराज सिंह यादव ने किसानों को मामले में उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बैठक में किसानों ने कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन जा रही है, जिसके बदले उन्हें बाजार दर के हिसाब से उचित मुआवजा मिलना चाहिए। जब तक उचित मुआवजा तय नहीं होता, तब तक वे बैनामा नहीं कराएंगे।

इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र कुमार यादव, वसीम खान, राजस्व निरीक्षक राकेश राय, किसान इबरार खान, तबरेज खान, सउद अली खान, निरंजन राम, प्रधान प्रतिनिधि रिजवान खान, बादशाह खान, अशरफ खान, जब्बार खान, शौकत खान, किशुन राम, नसीर खान, आमिर खान, मो. अली खान, तारिक खान, जावेद खान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें