गाज़ीपुर: माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा नई खोज, खेल-खेल में सीखने हेतु 21 मई से 10 जून तक समर कैम्प आयोजित किया जाना है। इस कड़ी में बहरियाबाद स्थित सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज परिसर में समर कैम्प के पहले दिन प्रबंधक अजय सहाय, प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम व व्यायाम शिक्षक रामपलट, नेसार अहमद फैज, विनोद यादव, अमरेन्द्र मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, प्रकाश राम, पराग श्रीवास्तव आदि की देखरेख मे॔ विद्यार्थियों ने विविध गतिविधियों में प्रतिभाग किया। पूर्व के आधे घंटे योगा एवं व्यायाम किया। तत्पश्चात “मैं हूं देशज”,”मैं हूं लेखक” के माध्यम से स्वपरिचय दिया। इसके बाद रस्सा कशी, म्युजिकल चेयर एवं रस्सी कूद आदि खेलों में उत्साहजनक प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के सुभाष चन्द्र बोस ग्रुप ने तथा बालिका वर्ग से रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्युजिकल चेयर में चन्द्रशेखर आजाद ग्रुप और सावित्रीबाई फूले ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा नई खोज, खेल-खेल में सीखने हेतु 21 मई से 10 जून तक समर कैम्प आयोजित
