गैस सिलेंडर लीक होने से मड़ई में लगी आग, अनाज और नकदी जलकर राख


गाजीपुर। ग्राम सभा देवली में बुधवार की देर शाम गैस सिलेंडर लीक होने से मड़ई में आग लग गई। इस घटना में पीड़ित परिवार का करीब 200 दौरी अनाज और नकदी जलकर राख हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य मड़ई में सो रहे थे। आग लगने से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा देवली निवासी परशुराम बांसफोर पुत्र स्वर्गीय महेंद्र बांसफोर के घर में बुधवार की रात करीब नौ बजे मड़ई में रखा गैस सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मड़ई में रखा अनाज और नकदी जलकर नष्ट हो चुकी थी।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया। आग लगने की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई, ताकि घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके और नुकसान का आकलन किया जा सके।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान देवली हीरामणि चौहान ने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित परिवार के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कराई। इस सहयोग से संकट की घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिली।

इस अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई और सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें