महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी और इशारे करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


सेवराई (गाजीपुर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना 22 अक्टूबर 2026 की है। बारा रिहायशी मोहल्ले के पास महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाने और फब्तियां कसने की सूचना पर चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आरोप की पुष्टि होने के बाद संजय यादव (45) पुत्र स्वर्गीय लालधन यादव, निवासी बारा रिहटी, पश्चिम तरफ, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरी घटना 21 अक्टूबर 2026 की है। मां कामाख्या धाम मंदिर, गहमर के पीछे वाले गेट के पास दर्शन करने आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर अश्लील बातें करने और अश्लील इशारे करने की सूचना मिली थी। इस पर चौकी प्रभारी मां कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक राजभर (40) पुत्र बबुआ राजभर, निवासी करहिया, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुईपुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गहमर के प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अश्लील टिप्पणी करने, अभद्र व्यवहार करने या अश्लील इशारे करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें