माँ काली मंदिर एवं आई.टी.आई कालेज एवं स्कूल पर भी नहीं पंहुचा हर घर नल योजना, सामुदायिक शौचालय के पम्प को विद्युत् कनेक्शन नहीं नहीं भरता टंकी में पानी
गाज़ीपुर: क्षेत्र के शिशुआपार गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय की स्थिति दयनीय है। यह शौचालय माँ काली मंदिर और माँ काली आई.टी.आई एवं पब्लिक स्कूल के पास स्थित है। शौचालय के आसपास झाड़ियों का अंबार लग गया है। इन झाड़ियों में विषैले जीव-जंतुओं का बसेरा हो गया है। शौचालय में आज तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। इस कारण वहां लगा समर्सबल पंप निष्क्रिय पड़ा है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए दो साल पहले खड़ंजा उखाड़ा गया था। लेकिन अब तक न तो पाइप बिछाई गई और न ही खड़ंजा दोबारा लगाया गया।
इस लापरवाही का असर आसपास के क्षेत्र पर भी पड़ रहा है। मंदिर और विद्यालय में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
