प्राचीन महावीर धाम मंदिर के नवनिर्माण का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई आधारशिला


भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित अति प्राचीन महावीर धाम हनुमान मंदिर के नवनिर्माण के लिए सोमवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। आचार्य पंडित मुनींद्रनाथ उपाध्याय के सानिध्य में काशी से आए वैदिक आचार्यों ने शास्त्रोक्त विधि से पूजन-अर्चन संपन्न कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और महावीर जी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

भूमि पूजन का अनुष्ठान आचार्य आशुतोष चौबे, आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा और पंडित अतेंद्र नाथ उपाध्याय ने संपन्न कराया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से शुरू हुए मंदिर के नवनिर्माण कार्य को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में उत्साह है।

बताया जाता है कि इस प्राचीन मंदिर की स्थापना पूर्वजों ने की थी। लंबे समय से यह मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। नवनिर्माण पूरा होने के बाद मंदिर को नया स्वरूप मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

भूमि पूजन के साथ ही मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड सीताराम नाम संकीर्तन शुरू हो गया। संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं। धार्मिक आयोजन के क्रम में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति अंगद राय ने ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन संपन्न कराया। इस अवसर पर सुभाष राय, नीरज राय, कृपा शंकर राय, ओमप्रकाश मिश्र, मुन्ना दादा, विजय शंकर तिवारी बाबा, हरिशंकर पांडेय, प्रेम शंकर शुक्ला, बैजनाथ राम, सुदामा यादव, मंजीत यादव, सतेंद्र राय, शिवानंद राय उर्फ डब्बू, कन्नू राय, राम अवतार राय, आशीष राय उर्फ सिंटू, रमेश राय मास्टर, नरेंद्र राय, जयशंकर राय पिंटू, अश्वनी राय और राजेश राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें