भांवरकोल / गाजीपुर। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया बब्लू को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार बब्लू राम पुत्र अशोक राम इसी थाना क्षेत्र के बीरपुर का रहने वाला है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांन्डेय ने बताया कि बब्लू पिछले एक साल से पुलिस को चकमा देकर अन्य राज्य में रह रहा था।
उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनी थी। इस दौरान थाने के एस आई मोरध्वज दुबे अपने हमराहियों के साथ भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उसे आज सुबह सेमरिया मुख्य मार्ग बीरपुर के पास उसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से.315 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
उसके उपर थाने में पूर्व में गोवध अधिनियम आबकारी,आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बब्लू 25 हजार का इनामिया है। उसे सुसंगत धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया । गिरफ्तारी टीम में एस आई मोरध्वज दुबे, धर्मेन्द्र कुमार,वेद जयहिंद आदि शामिल रहे।
