गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील मोहम्मदाबाद में कुल 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 7 का मौके पर निस्तारण हुआ। जखनिया तहसील में 92 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में सदर तहसील में 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया तहसील में 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं सेवराई तहसील में 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
