पुरानी बाजार में सजा गणपति दरबार, जयकारों से गूंजा शादियाबाद; भक्ति गीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु


शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद कस्बे के पुरानी बाजार में श्री गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर से शुरू हुए पूजा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भव्य सजावट और आकर्षक गणेश प्रतिमा ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।आयोजक विशाल मोदनवाल ने बताया कि 14 सितंबर को विधि-विधान से गणेश पूजा का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद 17 सितंबर को भक्ति जागरण और भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। भक्ति जागरण में प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में गणपति बप्पा के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
कार्यक्रम में समाजसेवी कोमल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर की गई आकर्षक सजावट और धार्मिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।आयोजकों ने बताया कि 18 सितंबर को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य आयोजक विशाल मोदनवाल, बृजेश कश्यप, शुभम कश्यप, रोशन कश्यप, शुभम वर्मा, साजन मोदनवाल, दिलीप गुप्ता,सूरज कश्यप,गोलू कश्यप सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर निगरानी करते रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें