25 हजार के इनामी बाल अपचारी को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में


बहादुरगंज (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। कासिमाबाद थाने के उपनिरीक्षक एवं बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेश चन्द्र दुबे हमराह पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित बाल अपचारी खरवाकुटी, कस्बा बहादुरगंज में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के अनुसार, बाल अपचारी के विरुद्ध कासिमाबाद थाने में गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध जनपद मऊ के विभिन्न थानों में चोरी, अवैध हथियार, धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में थाना कोतवाली मऊ के दो, थाना कोपागंज के दो तथा थाना सरायलखंसी का एक मामला शामिल है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें