साप्ताहिक बैठक में चार लोगों ने ग्रहण की AIMIM की सदस्यता, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं को वितरित किए एक्टिव मेंबर कार्ड


सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम (AIMIM) की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को एक्टिव मेंबर कार्ड वितरित किए गए। वहीं चार लोगों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी की सदस्यता लेने वालों में रसूलपुर कोलवर ग्रामसभा निवासी गुड्डू कुमार, संजय गुप्ता और मटरू प्रजापति तथा भिखईपुर निवासी मोहम्मद असलम शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।संगठन प्रभारी महफूज आलम ने कहा कि एआईएमआईएम की साप्ताहिक बैठक और सदस्यता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में सदस्यता अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बैठक में मोहम्मद आरिफ, महफूज आलम,समीर सिद्दीकी,असगर अली, शमशेर अली,इरशाद अहमद,अनीस अहमद,अब्दुल्लाह अंसारी, मोहिउद्दीन उर्फ पिंटू समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें