सेवराई में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन का संकल्प लिया सैकड़ों लोगों ने


 

सेवराई ।(गाजीपुर) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवराई तहसील क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ योग दिवस मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

सेवराई तहसील मुख्यालय परिसर में योग प्रशिक्षक अजय कुमार यादव के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवराई एसडीएम संजय यादव ने तहसील अधिकारियों, कर्मचारियों, लेखपालों, ग्रामीणों एवं युवाओं को योग के महत्व के बारे में बताया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

एसडीएम संजय यादव ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को शांत व एकाग्र भी करता है। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

इसी क्रम में भदौरा ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। के.के. सिंह ने कहा, “नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।” उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं बच्चे भी शामिल हुए, जिन्होंने योग के प्रति अपने उत्साह को प्रदर्शित किया। योग दिवस के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में स्वस्थ भारत, योगी भारत की भावना को और मजबूत किया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी,पंकज कुमार एडीओ आई एस बी जगदीश केशरी,एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, एपीओ विनय कुमार दुबे, बी ओ पी आर डी वकार खान,राजस्व निरीक्षक मार्तंड कुमार,मो रियाज,अवधेश कुमार यादव, डी एम कुमार,पीयूष कुमार,अशोक श्रीवास्तव,फिरोज खान,चंद्रशेखर भारती,पवन कुमार,नितेश सिंह, संतोष सिंह,सौरभ मिश्रा,नितेश कुमार,जोखन कुशवाहा,निधि पाण्डेय,सुनीता देवी सहित ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें