भांवरकोल । क्षेत्र के लोचाइन गांव में श्रद्धा भक्ति के साथ श्री काशीदास बाबा की पूजा प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ संपन्न हुई। प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे में आयोजित पूजा मंडप में के चारों तरफ दूर-दूर के गांव से आए श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे और गाजेबाजे की ध्वनि से वातावरण भक्ति में हो गया था। पूजा करने के लिए आए नरवर (मरदह) के सुरेन्द्र पंथी द्वारा उपले पर अग्नि को प्रगट करना विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस पूजा में गांव व क्षेत्र के विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओं का सहयोग रहा । मुख्य यजमान भूलन सिंह यादव एवं उनकी पत्नी शांति देवी रहे। वैदिक मंत्र उपचार के साथ पंडित अवधेश पांडेय उर्फ़ गोपाल जी ने पूजा पाठ व हवन का कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर लोचाइन,दहिनवर, सुखडेहरा , गोंड़ी , पंडितपुरा , रेवसड़ा ,अवथहीं सोनाड़ी सहित अन्य कई गांव के श्रद्धालुओं ने सैकड़ो की संख्या में पूजा पंडाल में पहुंचकर पूर्णाहुति के पश्चात आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
लोचाईन गांव में काशीदास बाबा की पूजा भंडारे के साथ सम्पन्न
