“रोहित शर्मा का छोटा फैन हमेशा के लिए खामोश: 7 साल के फरहान के इंतकाल से गांव में पसरा मातम”


नंदगंज(गाज़ीपुर)।देवकली ब्लॉक के बरहपुर गांव में उस समय मातम छा गया, जब 7 वर्षीय मासूम फरहान का मंगलवार की रात करीब 8 बजे इंतकाल हो गया। फरहान, गांव निवासी परवेज़ बारबर का बेटा था। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर आंख नम दिखाई दी। बताया जा रहा है कि फरहान पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ित था। हालांकि मंगलवार की शाम वह अपने पिता के साथ दुकान पर भी गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंचल और हंसमुख फरहान इतनी जल्दी सबको छोड़कर चला जाएगा। गांव के लोगों ने बताया कि फरहान बेहद होनहार और मिलनसार बच्चा था। उसे क्रिकेट देखने का बहुत शौक था और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा फैन था। वह अक्सर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की बातें किया करता था और उन्हें अपना आदर्श मानता था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में नम आंखों के बीच फरहान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मासूम की अंतिम विदाई में गांव और आसपास के इलाके के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। फरहान की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें