सादात डाकघर में कर्मियों की कमी, ग्राहक परेशान


डाकघर सादात में पद के सापेक्ष कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यहां स्वीकृत चार पदों (एक एसपीएम और तीन क्लर्क) के सापेक्ष वर्तमान समय एसपीएम और महज एक क्लर्क कार्यरत हैं, जिससे जनता को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

वर्तमान में एसपीएम बृजेश यादव और एकमात्र क्लर्क देवीदयाल यादव कार्यरत हैं, जबकि यहां तीन क्लर्क का पद सृजित है। कर्मचारियों की कमी के कारण आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए लोगों को डाक कार्यों से कर्मचारियों के खाली होने का इंतजार करना पड़ता है। पोस्टमैन और एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) को भी अपने मूल कार्यक्षेत्र से हटकर काउंटर के कामों में हाथ बंटाना पड़ रहा है। डाक विभाग के उच्चाधिकारी इस समस्या से अवगत हैं, फिर भी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। जनता ने क्षेत्रीय डाक अधीक्षक से पर्याप्त स्टाफ की तैनाती कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें