बहादुरगंज गाज़ीपुर। हौसला बुलंद चोरों ने आज नगर में स्थित मां चंडी धाम सिद्ध पीठ मंदिर में सोमवार के दिन देर रात अज्ञात चोरों ने मां चंडी की मूर्ति से सोने के गहने चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर नगर में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं मंदिर कमेटी के लोगों ने चौकी प्रभारी बहादुरगंज पुष्पेषचंद दुबे को प्रार्थना पत्र देकर घटना को बाबत अवगत कराया जिसके बाद मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्प चंद दुबे पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और चोरों का पता लगाने में जुट गई।
ज्ञात हो कि नगर में स्थित अति प्राचीन मां चंडी धाम सिद्ध पीठ मंदिर आस्था का केंद्र बिंदु है जहां नगर व ग्रामीणों के साथ अन्य जनपद और प्रदेशों से श्रद्धालु आते जाते हैं सोमवार के दिन देर रात्रि चोरों ने माता के मूर्ति से सोने का बने सोने की आंख, नथुनी, बिंदी और मांग टीका चुरा ले गए जिसे पूरे नगर में हड़कंप मच गया जब मंगलवार के दिन अल सुबह मंदिर की पुजारी राहुल गौड़ मां चंडी धाम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है पुजारी ने तत्काल इसकी सूचना मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों की दी प्रबंध समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेश चंद्र दुबे को चोरी की जानकारी दी सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए और उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य गिरीश चंद्र निरंजन, कौशल कुमार त्रिपाठी, श्याम बिहारी वर्मा, हरिशंकर राय, रामायण गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
