गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के तमलपुरा गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई, जिससे किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक चिंगारी निकली, जो नीचे खड़ी सूखी गेहूं की फसल पर गिर गई। तेज धूप और हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और करीब दो बीघा खेत को अपनी चपेट में ले लिया।इस अग्निकांड में गांव के किसान रामाश्रय राय पुत्र शेषनाथ राय की लगभग दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी साल भर की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख में बदल गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर सरकारी सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार कर आगे भेजने की बात कही। वहीं मुहम्मदाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच कराई जाएगी।
बिजली तार से निकली चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
