सादात – गाज़ीपुर
सादात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिशुआपार में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया माँ काली आदर्श आई.टी.आई कालेज एवं होंडा एजेंसी सादात के प्रबंधक व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता प्रद्युम्न कुमार राय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने घर शिशुआपार में पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की राजनीतिक यात्रा, कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए पार्टी के मूल्यों, विचारधारा और राष्ट्र सेवा के प्रति उसके अटूट समर्पण को रेखांकित किया तथा कार्यकर्ताओं से इसी भावना के साथ देशहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।
श्री राय ने कहा कि यह केवल संगठन का स्थापना दिवस नहीं है, बल्कि उस विचारधारा का उत्सव है, जिसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का प्रखर राष्ट्रवाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का दर्शन और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की सुशासन की राजनीति समाहित है। इसी वैचारिक विरासत को आत्मसात करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘विकसित भारत’ का जो विजन दिया है, वह आज 140 करोड़ देशवासियों का साझा संकल्प बन चुका है। मैं संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं, । पार्टी का लक्ष्य अभी दूर है और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता को अपना पूरा योगदान देना होगा। प्रत्येक बूथ को ‘अपराजेय बूथ’ में बदलना होगा और इसी दिशा में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करना होगा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, ‘बाधाएं आती हैं आएं, प्रलय की घोर घटाएं घिरें, पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा।’ ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट’ भाजपा के मूल संस्कार हैं, इसी भावना के साथ समर्पित भाव से आगे बढ़ते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करना होगा।
श्री राय ने कहा कि आज के दिन मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और उन वीर कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं, जिनके संघर्ष, समर्पण और परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी इतने बड़े वटवृक्ष के रूप में खड़ी हुई है। सभी को आज यह संकल्प फिर से लेना है कि यदि भारत को ‘विकसित’ बनाना है, तो भारतीय जनता पार्टी को भी उसी प्रकार से मजबूत और सशक्त बनाना होगा l
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अरुण राय, पूर्व बूथ अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, कमलेश राय, आशुतोष राय, बृजकिशोर राय, दीपांशु गुप्ता, नितिन सिंह, आदर्श राय, अभय सिंह, मयंक मिश्रा अनिल कुमार राय आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे
