कम्पोजिट विद्यालय चन्दनी में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षक श्री जयप्रकाश पाण्डेय के सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. श्री विनोद कुमार राय ने दूरभाष के जरिए पाण्डेय जी के समर्पण, अनुशासन और छात्रों के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों और सहकर्मियों ने बुके, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट कर उनके व्यक्तित्व और कार्यों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में जयप्रकाश पाण्डेय जी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव प्रधान व प्रमोद उपाध्याय ने किया और अंत में मनोज कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय परिवार ने उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की मंगलकामना की।
