मुहम्मदाबाद/ गाजीपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चन्दनी में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षक जयप्रकाश पाण्डेय के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने उनके लंबे शिक्षकीय जीवन और योगदान को याद किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनोद कुमार राय ने दूरभाष के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि जयप्रकाश पाण्डेय ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरलता, अनुशासनप्रियता और समर्पण की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।मुख्य अतिथि विजयशंकर राय एवं विशिष्ट अतिथि हेमनाथ राय सेवानिवृत्त शिक्षक, एवं अतिथिगण मानवेंद्र सिंह अटेवा महामंत्री, दुर्गेश सिंह उपाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी सुधीर सिंह जिला महामंत्री uppss समस्त एआरपी, समस्त nprc समन्वयक उपस्थित होकर भावभीनी विदाई के साक्षी बने।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की। सभी ने कहा कि पाण्डेय जी ने शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
अपने उद्बोधन में जयप्रकाश पाण्डेय ने विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन राजीव प्रधान और प्रमोद उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के मनोज कुमार राय ने किया।
इस अवसर पर मनोज कुमार राय, मनीष कुमार राय, अमित कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी राय, विनय कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार पटेल, बालाजी राय, राजेश राय,जितेश राय, रामाशीष प्रजापति,अनिल राय अखिलेश राय, जयनारायण उपाध्याय, केसरी राय,पंकज जायसवाल, राजीव यादव,बिंदु राय, सुषमा राय,सुमन गुप्ता,शशि कुमार मौर्य, अश्विनी राय,रामावतार यादव,
संचालन राजीव प्रधान, प्रमोद उपाध्याय इत्यादि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
