वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न


गाजीपुर- आज कम्पोजिट विद्यालय कन्या कुंडेसर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व SMC अध्यक्ष मेराज अंसारी ने की तथा संचालन कृष्ण मुरारी राय ने किया।

कार्यक्रम में जू.हा. स्कूल शिक्षक संघ भाँवरकोल के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयनारायण उपाध्याय, वर्तमान एसएमसी अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल, वरिष्ठ अध्यापक अखिलेश्वर नाथ तिवारी, मनोज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, शितेस सिंह, रख्शी मेहरोश, सुधा उपाध्याय, नन्दकुमार श्रीवास्तव, पारस नाथ यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में एसएमसी अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ- साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी एवं प्रधानध्यापक द्वारा अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की गई।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों में मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें