विहंगम योग संत समाज सादात द्वारा होली मिलन सत्संग आयोजन


सादात गाज़ीपुर। राधा कृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा में मंगलवार को विहंगम योग संत समाज सादात द्वारा होली मिलन सत्संग समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विहंगम योग संत समाज के अध्यक्ष श्रद्धानंद सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने सद्गुरु सदाफल देव, धर्मचंद देव और स्वतंत्रदेव जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।

मुख्य अतिथि श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि होली हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का एक अलौकिक पर्व है। यह हमें योग रूपी साधना से ईश्वर से जोड़ता है। उत्तर प्रदेश विहंगम योग के संगठन मंत्री केपी सिंह ने कहा कि यदि हम आध्यात्मिक मन से ईश्वर की आराधना करें, तो प्रभु निश्चित रूप से हमारे कष्टों को दूर करते हैं। इससे पूर्व, नगर के साधक शिवकुमार गुप्ता ने ‘रंग डारो चुनरिया, प्रभों श्वेत रंग में’ और ‘संतो खेला न अबीर, सदगुरु अहीयै अगंनवा’ जैसे होली गीत प्रस्तुत किए, जिससे श्रोता भावविभोर हो गए। संगीत कला प्रेमी सूबेदार स्नेही ने भी अपने साथी कलाकारों के साथ कई होली गीत सुनाए।

इस अवसर पर ओमप्रकाश राम, रामचंद्र भारद्वाज, सुभाष चंद्र गुप्त, लल्लन भारद्वाज, शिवानन्द सिंह मुन्ना, रामा सिंह, डा. गोपाल यादव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन उपदेष्टा केशव यादव ने किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें