बहादुरगंज۔गाजीपुर۔स्थानीय नगर पंचायत बहादुरगंज में सफाई कर्मियों ने पिछले दो माह से वेतन भुगतान न होने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दिया। जिसके कारण नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।
वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर दिया था। इसके परिणाम स्वरूप, एक दिन तक नगर के कई वार्डों में कचरे का अंबार लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सफाई कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनका दो महीने का वेतन भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे और सफाई कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि दो माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम कासिमाबाद लोकेश कुमार ने कहा कि हम सबके आपके साथ हैं और हमारा प्रयास है कि आप सबको 1 से 2 दिन में वेतन जारी कर दिया जाए और इसके लिए हम सभी लोग प्रयासरत हैं इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता हो गई और जल्द ही 2,3 दिन के अन्दर आप लोगों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा। जिसके बाद कर्मचारियों ने कहा कि हम सब लोग आप सबकी मदद करेंगे और जो भी संभव होगा हम लोग अपना पूरा प्रयास करेंगे जिस पर महिला सफाई कर्मचारी ने कहा है कि अगर नहीं हुआ तो हम लोग फिर से धरने पर बैठेंगे जिस पर एसडीएम कासिमाबाद लोकेश ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि आप सबको 2 से 3 दिन के अन्दर वेतन मिल जाये और आप सबकी समस्याओं का निदान हो सके। वहीं पर ईओ धीरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है चूंकि आज और कल छुट्टी का दिन आगामी सोमवार तक कर्मचारियों का सैलरी मिल जाएगी। इस अवसर पर सफाई नायक वसीम अहमद, तसव्वर, अशोक कुमार दास, हरि शंकर राय, नौशाद अयान, अरविंद प्रजापति, ज़हीरुन्नेशा, शक्ति जायसवाल, नुरुल्लाह अंसारी, सत्यप्रकाश बर्नवाल, आफताब आलम, शकील अख्तर, अशोक कुमार दास के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
