सादात में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन


सादात, गाजीपुर।  शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत जेडी इण्टर कॉलेज चैनपुर के सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी/निकाय के सदस्य और प्रधानाध्यापक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था और शैक्षिक स्तर में सुधार लाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. सन्तोष यादव और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद शिक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने संगोष्ठी के उद्देश्यों, डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण), निपुण लक्ष्य और कायाकल्प योजना की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था और शैक्षिक स्तर के उन्नयन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन प्रेरणा, निपुण भारत और दीक्षा जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत 19 बिंदुओं पर काम ग्राम प्रधानों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपने ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष संजय कश्यप, सीएम फेलो डॉ. बृजेश कुमार, एआरपी रविन्द्र यादव, सुधीर यादव, सतीश सिंह रमाशंकर, अस्मिता आर्या, सावित्री यादव, श्रृंखला श्रीवास्तव, मैना सिंह, पूजा मिश्रा, पंकज यादव, राम औतार यादव सहित सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें