शेरपुर खुर्द के नवीन राय बने यूपी वॉलीबॉल टीम के मुख्य कोच


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


 

भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर खुर्द गांव के नवीन राय को 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए यूपी की पुरुष वॉलीबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनके साथ शेरपुर कला के प्रियेश राय को सहायक कोच बनाया गया है। यह प्रतियोगिता 15 मार्च से 20 मार्च तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में खेली जाएगी।

 

ज्ञातव्य हो कि नवीन राय वर्तमान में बीएलडब्लू में कार्यलय अधीक्षक (सिविल कार्यालय) के पद पर हैं और बीएलडब्लू वॉलीबाल टीम के कोच हैं। उन्होंने इस वर्ष जनवरी महीने में हुए सीनियर नेशनल मैच वाराणसी में भारतीय रेलवे टीम के आब्जर्वर के रूप में कार्य किया था, जिसमें भारतीय रेलवे टीम ने सीनियर नेशनल मैच में चैम्पियन रही थी।

 

नवीन राय उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य स्तरीय रेफरी और जिला बालीबल संघ के संयुक्त सचिव हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण FIVB स्विट्ज़रलैंड से अंतरराष्ट्रीय कोचिंग प्राप्त की है। उनकी नियुक्ति से खिलाड़ियों और जनपद में खुशी का माहौल है।

 

इस मौक पर शहीद क्लब के संरक्षक हरिहर राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, डाo राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय,डाo राहुल राय, डाo आलोक राय, अजय राय, शालीन राय, अमृत राय, मिथलेश राय, राजेश राय बागी, आनंद राय, सुशील राय, धनन्जय राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आशीष राय सिंटू, विवेक राय, जय किशन राय, रामनारायण राय, अभिषेक राय, अंकुर राय, अनुज राय, रूपेश यादव, जितेश राय, भानू राय आदि लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी ने यह विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में यूपी की टीम राष्ट्रीय पटल पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें