भांवरकोल ब्लॉक में दिव्यांगजनों को मिली नई रफ्तार, ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरित


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील के भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित समारोह में दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जिला दिव्यांग कल्याण विभाग गाजीपुर की ओर से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक जीवन की चुनौतियों को कम करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय ‘मुन्ना’ ने लाभार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल व अन्य उपकरणों का वितरण शुरू कराया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा च8लाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से ट्राई साइकिल के लिए 36, नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए स्मार्ट केन 3 तथा अन्य दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का चयन किया गया था। समाचार लिखे जाने तक 36 में से 33 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 3 में से 2 नेत्रहीन दिव्यांगों को स्मार्ट केन तथा 11 लाभार्थियों को बैसाखी वितरित की जा चुकी थी। बधिर श्रेणी के लाभार्थियों की अनुपस्थिति के कारण कान की मशीन का वितरण नहीं हो सका।इस अवसर पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि जो लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके हैं, उन्हें बाद में भी उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।कार्यक्रम में अनमोल यादव, सूर्यभानु कुमार राय, राजकुमार यादव, रवि प्रकाश यादव, महताब अली, शशिकांत, पंकज यादव, वसीम अंसारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें