राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन: राशिद अंसारी बने गाजीपुर के युवा जिलाध्यक्ष


गाजीपुर। जनपद में सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को धार देने के लिए ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन’ ने एक बड़ा निर्णय लिया है। संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बेबाक पत्रकार राशिद अंसारी को गाजीपुर का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मूल रूप से गाजीपुर के निवासी राशिद अंसारी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे हैं। Vip tak news के संस्थापक राशिद निष्पक्ष लेखनी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण कई बार सम्मानित भी हुए हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई होगी तेज

संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि राशिद अंसारी के नेतृत्व में गाजीपुर जनपद में मिशन की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी। उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि वे मानवाधिकारों के संरक्षण और भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।


 “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य गरीबों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज बनना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ना है।” — राशिद अंसारी, नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें