महरुपुर डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा रखने के विवाद में तीन पर केस, पुलिस जांच में जुटी


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चक पहाड़ महरुपुर गांव में खाली पड़ी जमीन पर बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर उपजे विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी खुर्शीद पुत्र स्व. सजाउद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने विजय शंकर उर्फ बंगाली, सोनू राम और सतीश राम के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुर्शीद का आरोप है कि उनकी काश्तकारी जमीन पर विजय शंकर उर्फ बंगाली के इशारे पर सोनू राम और सतीश राम ने जबरन डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रख दी और हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी।

बताया जाता है कि इस विवाद को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार दोपहर प्रतिमा को वहां से हटाया गया।

वहीं एक अन्य मामले में खेमपुर निवासी उमेश सिंह यादव ने भी तहरीर देकर विजय शंकर उर्फ बंगाली समेत अन्य लोगों पर मारपीट और अभद्र गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राप्त तहरीर के आधार पर विजय शंकर उर्फ बंगाली समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें