गोंहदा गांव की अनुष्का सिंह लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन,गांव खुशी की लहर


नगसर। गोंहदा गांव की अनुष्का सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।अखिलेश कुमार सिंह (असिस्टेंट इंजीनियर)की पुत्री अनुष्का का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सीडीएस (Combined Defence Services) परीक्षा के माध्यम से हुआ है। इस शानदार सफलता की खबर जैसे ही गांव और इलाके में पहुंची, परिवारजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।लोगों ने अनुष्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुष्का सेना में उच्च पदों पर पहुंचकर अपने परिवार, गांव और जिले का मान और भी बढ़ाएंगी।अनुष्का के पिता अखिलेश कुमार सिंह और उनके बड़े पिता अमरेश कुमार सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) ने बताया कि अनुष्का शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा एयर फोर्स स्कूल, जोधपुर, केंद्रीय विद्यालय, बाड़मेर और आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंट टाउन (देहरादून) से हुई है।इसके बाद, उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

अनुष्का की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि मजबूत संकल्प के साथ बेटियां भी हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।इस अवसर पर अनुष्का की माता नीतू सिंह ने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार और पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। उन्होंने जोर दिया कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर देश सेवा का यह गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त करने पर अनुष्का सिंह को हर ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें