अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया सैय्यद सिरफलानी बाबा का उर्स


बहादुरगंज गाजीपुर- बहादुरगंज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सातनपुर में सिरफलानी बाबा का उर्स अकीदत के साथ मनाया जाए। सुबह कुरान खानी की गई। इसके बाद धीरे-धीरे बाबा के दरबार में अकीदत मंदों सहित बड़ी संख्या में जायरीनो की भीड़ जुटने लगी। यह कार्यक्रम रात तक चलता रहा। इसमें मुस्लिम समुदाय के अलावा हिंदू धर्म के लोग भी शरीक हुए और अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए दुआ मांगे। भीड़ के चलते मेले जैसा दृश्य बना रहा। महिलाओं और पुरुषों ने बाबा के मजार पर चादर चढ़ाया, माथा टेका और दुआ मांगी। नगर के मोहल्ला छावनी से देर शाम चादरपोशी के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग चादर लेकर कव्वाली के साथ मार्गो पर रुक-रुक कर बाबा का जयकारा लगाते रहे। जहां मजार पर पहुंचकर चादरपोसी की गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी मुस्तैद रही। रात में मिलाद शरीफ के साथ अपने देश में भाईचारा वह एकता अखंडता के लिए दुआ की गई। आयोजन को सफल बनाने में मोहम्मद अली खान, शकालू रंगरेज, बबलू खान, अख्तर शाह, परवेज खान, बबलू खान, सद्दाम रियाज खान, आरिफ खान, अबूसाद खान, वकार खान,उमेश जायसवाल, वसीम, नदीम खान, गुड्डू शेख, शकालू, अहमद रशीद अहमद, माज खान आदि थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें