राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर भीषण टक्कर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक गंभीर


भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कबीरपुर बम कटरा के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडेसर गांव निवासी विजय कुमार (21) पुत्र परशुराम राम एवं सूर्य प्रकाश (22) पुत्र चंद्र प्रकाश राम एक ही बाइक से पखनपुरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कबीरपुर गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक पर मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के टप्पा कठउत बलुआ निवासी पंकज यादव (25) पुत्र लोरीक यादव तथा नितेश यादव (21) पुत्र कमलेश यादव सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए चारों को राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है तथा आगे की विधिक प्रक्रिया की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें