नंदगंज (गाज़ीपुर)। सदर विधानसभा 375 गाज़ीपुर अंतर्गत पीडीए एवं सामाजिक न्याय जन चौपाल का आयोजन दो अलग-अलग स्थानों पर किया गया है। पहला कार्यक्रम 8 मार्च, दिन रविवार को ग्राम पंचायत गोला चट्टी में तथा दूसरा कार्यक्रम 14 मार्च, दिन शनिवार को धारवा चट्टी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के कई नेता भाग लेंगे तथा जनसमस्याओं, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजवादी नेता सूरज राम बागी, प्रदेश सचिव, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य गाज़ीपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जन चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
