खरवार और गोंड समाज का अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

 

मुहम्मदाबाद/ गाजीपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत मुहम्मदाबाद तहसील में खरवार और गोंड समाज के लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश और राजस्व अधिकारी गाजीपुर के निर्देश के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। धरना अनवरत जारी है।

 

गोंड एवं खरवार समाज के लोगों ने कहा कि उन्हें सरकारी नौकरी, शिक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है और वे धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं ।

 

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सत्येंद्र नाथ गोड ने की, जिसमें राजेश खरवार, मुन्ना गोंड, ऋषीमुनी खरवार, सुशील, प्रेमसागर, बबलू, राजनारायण, मनोज, अनिल खरवार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें