गाजीपुर प्रेस क्लब की ऐतिहासिक पहल: पत्रकारों के लिए संपन्न हुआ 10 लाख का बीमा कैंप


गाजीपुर। पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने एक सराहनीय कदम उठाया है। क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर के मुख्य डाकघर में वर्तमान सत्र के सदस्यों के लिए द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर बीमा योजना का लाभ उठाया। क्लब के सभी सदस्यों को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा के प्रीमियम की पूरी राशि का वहन स्वयं गाजीपुर प्रेस क्लब द्वारा किया जाता है।पत्रकारों की सुरक्षा के लिए क्लब द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह बीमा कराया गया है। वर्तमान  सत्र में अब तक 100 से अधिक सदस्यों का बीमा पूरा किया जा चुका है।

पत्रकारों की सुरक्षा है सर्वोच्च प्राथमिकता

द्वितीय चरण के इस कैंप का आयोजन क्लब के महासचिव कृपा कृष्ण की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार के कैंप में आए सभी सदस्यों की बीमा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। आज के दौर में पत्रकारिता की बढ़ती चुनौतियों और जोखिमों को देखते हुए यह पहल और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस बीमा कैंप में मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार और सचिव विनीत दुबे उपस्थित रहे। इनके अलावा यशवंत सिंह, हसन इकबाल, दयाशंकर राय, प्रदीप दुबे, आदर्श सिंह, विपिन दुबे, रिजवान अली, शहनवाज, अरुण यादव, रजत, सोनू शर्मा, पिंटू, अशोक मौर्य, बृजेश उपाध्याय, मो. आकिब, संतोष शर्मा, आदित्य, मो. फैसल और इन्द्रसेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें