सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज का 17वाँ स्थापना दिवस 23 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा, नर्सरी से कक्षा 9 व 11 तक निःशुल्क प्रवेश व ड्रेस वितरण


नंदगंज (गाज़ीपुर) 15फरवरी। नंदगंज क्षेत्र के ख्याति प्राप्त सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज का 17वाँ स्थापना दिवस 23 फरवरी को हर्षोल्लास एवं भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा नर्सरी से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिन का निःशुल्क प्रवेश देने तथा विद्यालय की ड्रेस निःशुल्क प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर रितिमा यादव ने एक भेंटवार्ता में बताया कि विद्यालय में प्रशिक्षित एवं अनुभवी अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। कक्षा एक से ही बच्चों को अंग्रेजी बोलने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरियाली से युक्त है, जहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय में शुद्ध आरओ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, हाइजेनिक कैंटीन, जीपीएस सुविधा से युक्त बसें, सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित कक्षाएं एवं परिसर, वाई-फाई कैंपस, स्मार्ट क्लास, आधुनिक पुस्तकालय तथा भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और गणित की अलग-अलग प्रयोगशालाओं की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही प्रति माह टेस्ट प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ संगीत, नृत्य, जूडो-कराटे, योग एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ने जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो-खो क्लस्टर वी अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान, वॉलीबॉल क्लस्टर वी अंडर-17 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान, वॉलीबॉल क्लस्टर वी अंडर-19 बालक वर्ग में तृतीय स्थान तथा खो-खो राष्ट्रीय स्तर अंडर-14 बालक वर्ग में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्थापना दिवस समारोह को लेकर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें