पूर्व प्रधान मुमताज हुसैन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


भांवरकोल (गाजीपुर): क्षेत्र के फखनपुरा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान मुमताज हुसैन की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर हमेशा मानव सेवा के लिए तत्पर रहने वाला इंसान बताया।

सांसद अफजाल अंसारी ने मुमताज हुसैन को सादा जीवन, उच्च विचार का प्रतीक बताते हुए उन्हें सबके दिलों को जीतने वाला चलता-फिरता फकीर कहा। यद्यपि मुमताज हुसैन आजीवन कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे, लेकिन उनकी अंतिम विदाई में सभी राजनीतिक दलों और धर्मों के सैकड़ों लोग एकजुट हुए।

कार्यक्रम में सांसद अफजाल अंसारी, विधायक सुहैब अंसारी , त्रिपुरारी सिंह, अफजल बेग सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर दुबे ने की और संचालन बद्रीनारायण पांडे ने किया। अंत में स्वर्गीय मुमताज हुसैन के छोटे भाई इम्तियाज हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें