जलालाबाद। 14 फरवरी को यूनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में जलालाबाद में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत माँ शारदा चिल्ड्रन स्कूल से जलालाबाद चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक समाजसेवी एवं युवा साथी शामिल हुए। इसके पश्चात शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व जिला पंचायत प्रत्याशी जावेद आलम जिमी ने किया।
सभा में छात्र सभा के पंकज यादव, अनुसूचित मोर्चा के महासचिव उज्ज्वल राजा, जिला अध्यक्ष लल्लन राम, प्रदेश सचिव रंगीला यादव सहित आदित्य यादव, राजू यादव, सुफियान, जीत कुमार, विश्व, शिवानंद यादव, बृजेश यादव, सोनू यादव, आदिल अहमद सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के संचालक हिमांशु मौर्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कायर आतंकवादियों ने छलपूर्वक हमारे जवानों पर हमला किया, लेकिन हमारी सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
