भांवरकोल ।. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन द्वारा एस०एम०नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी के प्रवक्ता डा० सतीश राय को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस पद पर डॉ श्री राय के मनोनयन से शिक्षकों में काफी उत्साह है। शिक्षक बहाउद्दीन ने कहा कि डा० सतीश राय शिक्षकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपनी बात को निर्भीकता और बेबाकी से रखने और शिक्षकों की समस्याओं को उचित पटल पर रखने में कभी कोई गुरेज नहीं करते । डा० सतीश राय ने कहा कि शिक्षक संघ की प्रदेश संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंप है उसे जिम्मेदारी का निर्माण वह सदैव शिक्षक हित और अपने पद और गरिमा की अनुरूप सदैव कार्य करते रहेंगे ।. श्री राय ने कहा कि उन्हें इस गुरुतर जिम्मेदारी यह सब कुशल निर्वहन के लिए सभी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने गत दिनांक 13 फरवरी को इस आशय का पत्र जारी किया है ।पातालगंगा चट्टी पर शिक्षकों एवं सेवानिवृत शिक्षकों , शिक्षणेतर कर्मचारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बहाउद्दीन, मेराजुद्दीन , अब्दुल बारी खां आदि रहे।
डा० सतीश राय बने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
