भांवरकोल । क्षेत्र पंचायत की शेरपुर पंचायत में पंचायत सचिव सूर्यभानु कुमार राय की मौजूदगी में गांव में फार्मर रजिस्ट्री करवाने और किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सूर्यभानु राय ने मौजूद किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन से गांव के किसान सीधे-सीधे सरकारी योजनाओं से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्टरी के अभाव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी सहित संचालित कृषि विभाग की योजनाओं के तहत केसीसी, एवं सरकारी संस्थानों में किसान अपना उत्पादन नहीं बेच सकेंगे। साथ ही शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं तथा अन्य योजनाओं के लाभ से बंचित हो जाएंगे । शेरपुर में 120 के सापेक्ष महज 8 फार्मर रजिस्ट्रेशन हो सका। शासन कि मंशा के बिपरित फार्मर रजिस्ट्रेशन में तकनीकी खामियों के चलते रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। किसानों ने बताया कि नाम में मिस मैचिंग होने से किसानों को फार्मर रजिस्टरी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते किसानों में काफी निराशा है। नाम मिस मैचिंग के बावत सचिव सूर्यभानु कुमार राय ने बताया कि इस समस्या के बावत अधिकारियों से वार्ता कर तकनीकी खामी का निस्तारण कराया जाएगा। इसी क्रम में गोंडउर में 139 के सापेक्ष 15, पलियां बुजुर्ग में 102 के सापेक्ष 15 रजिस्ट्रेशन हो सका। इस मौके पर स्थानीय लेखपाल वकील बिंन्द, रविकांत सिंह, बलवंत सिंह, अखिलेश कुमार, सहदेव सिंह सहित सभी कोटेदार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे ।
फार्मर रजिस्टरी के लिए शेरपुर में लगा कैंप
