बहादुरगंज में धूमधाम के साथ मनाया गया मां काली मंदिर का 27 वां स्थापना दिवस           


बहादुरगंज कस्बा क्षेत्र में स्थित मां काली मंदिर का 27 वा स्थापना दिवस गुरुवार के दिन देर शाम धूमधाम से मनाया गया।

बताते चलें कि बहादुरगंज जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर उत्तर टौंस नदी के तट पर स्थित वार्ड नंबर 10 पठान टोली स्थित अति प्राचीन मां काली मंदिर है मां काली का 27 वां स्थापना दिवस गुरुवार को देर शाम धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन मां काली आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है मां काली मंदिर पर हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालुओं का दोपहर के बाद भीड़ उमड़ रही थी इस मंदिर पर काफी आज के दिन महत्व बढ़ जाता है स्थापना के दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्र व दूसरे जनपदों से श्रद्धालु मां के दरबार में आते हैं मां का दर्शन पूजन करके निहाल हो जाते हैं मन्नतें पूरी होने के चलते यहां दर्शन पूजन का कार्य काफी बढ़ गया यहां के भंडारे में हिंदू मुस्लिम सभी सम्मिलित रहते हैं जो भाईचारा प्रेम का संदेश देते हैं शाम को आरती के समय पूरा प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया यही मां काली के प्रांगण में हजारों दीपक से सजा दिया गया वहीं भक्ति गीत व मां के जयकारों से भारी संख्या में महिलाएं पुरुष मां के चरणों में अपना शीश नवाते रहे। इस अवसर पर पर अरविंद प्रजापति, शक्ति जायसवाल, पट्टू बरनवाल, मनोज खरवार, गोलू वर्मा, दारा मद्धेशिया, राजेश वर्मा इत्यादि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें